टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

पंजाब में हुए हादसे में पिपरा मुजप्ता के युवक की मौत, चार दिन बाद पानी से बरामद हुआ शव

शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के निवासी थे मृतक सुमित तिवारी

पूरनपुर, पीलीभीत।

पंजाब के जालंधर में हुए सड़क हादसे में पीलीभीत जनपद के सेहरा मऊ उत्तरी इलाके के पिपरा मुजप्ता गांव निवासी 25 वर्षीय युवक सुमित तिवारी की मौत हो गई। चौथे दिन पुल के नीचे भरे पानी से शव बरामद हुआ। हादसा उस समय हुआ जब वह मोटरसाइकिल से डिलीवरी का कार्य करने जा रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल फिसलने से वह नहर में गिर गए और पानी में डूब गए। चार दिन की खोजबीन के बाद गोताखोरों ने शव बरामद किया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। वही घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के पिपरा मुजपत्ता गांव निवासी सुमित तिवारी करीब 3 सालों से पंजाब के जालंधर में रहकर जुमेटो में डिलीवरी बॉय का कार्य करते थे। जानकारी के मुताबिक वह 5 अगस्त को वह डिलीवरी देने जा रहे थे। कि रास्ते में क्षतिग्रस्त पुल पर मोटरसाइकिल असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे के बाद सुमित का कोई पता नहीं चला। और मोबाइल भी स्विच ऑफ़ जाने लगा। जिसके बाद परिजनों ने सोशल मीडिया पर युवक का फोटो वायरल कर तलाश करने की मदद मांगी। लेकिन चार पांच दिन तक कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों की टीम ने लगातार खोज की और चौथे दिन शव को पानी से बाहर निकाला। बतायाजा रहा है बाइक फिसलने से वह पुल के नीचे पानी में जा गिरा। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। गांव में सुमित की मौत की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, कुछ ही समय पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन किस्मत ने उनका जीवन सफर अधूरा छोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का भी रो रो कर बुरा हाल है।

—-====–=——————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!