यूपी

ओवरलोडिंग रोकने के लिए सख्त कदम, अतिरिक्त सीट वाले वाहनों पर चला गैस कटर

यातायात सुरक्षा के लिए सख्ती, क्षमता से अधिक सीट लगाने वाले वाहन मालिकों पर कार्रवाई

ओवरलोडिंग रोकने के लिए सख्त कदम, अतिरिक्त सीट वाले वाहनों पर चला गैस कटर

यातायात सुरक्षा के लिए सख्ती, क्षमता से अधिक सीट लगाने वाले वाहन मालिकों पर कार्रवाई

पीलीभीत।जनपद के आसाम चौराहे पर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अतिरिक्त सीट लगाकर संचालित हो रहे वाहनों पर सख्ती की गई। अभियान के दौरान लगभग 50 ऑटो, टेंपो और मैजिक वाहनों की अलग से लगाई गई सीटों को मौके पर ही गैस कटर से हटवाया गया।कार्यवाही का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी यातायात विधिभूषण मौर्य, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह व यातायात निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई वाहन संचालक निर्धारित क्षमता से अधिक सीटें लगाकर सवारियां ढो रहे थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा था।अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे वाहन मिलने पर सीधे सीज कर दिया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से वाहन स्वामी की होगी।एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों ओवरलोडिंग व अतिरिक्त सीटों के कारण हादसों की संख्या बढ़ी है। इसीलिए पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से यह अभियान चलाया गया है और यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!