नवदिया पंसोली प्राथमिक विद्यालय के मर्ज होने से बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
ग्रामीणों ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन, कहा 1800 मीटर दूर स्थित कंपोजिट विद्यालय जाने में असमर्थ हैं छात्र-छात्राएँ

नवदिया पंसोली प्राथमिक विद्यालय के मर्ज होने से बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
ग्रामीणों ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन, कहा 1800 मीटर दूर स्थित कंपोजिट विद्यालय जाने में असमर्थ हैं छात्र-छात्राएँ
अमरिया,पीलीभीत।अमरिया विकास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नवदिया पंसोली में स्थित प्राथमिक विद्यालय को हाल ही में पास के कंपोजिट विद्यालय पंसोली में मर्ज कर दिए जाने से ग्रामीणों और बच्चों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। विद्यालय की दूरी लगभग 1800 मीटर होने से छोटे-छोटे बच्चों के लिए वहां तक रोजाना पैदल पहुँचना मुश्किल साबित हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि पहले बच्चे गांव के प्राथमिक विद्यालय में ही आसानी से शिक्षा प्राप्त कर रहे थे, लेकिन अब दूरी बढ़ने से कई बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बीईओ उमेन्द्र दत्त त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि नवदिया प्राथमिक विद्यालय को वापस गांव में ही बहाल किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से चल सके।बीईओ उमेंद्र दत्त त्रिपाठी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि विद्यालय से विद्यालय की दूरी 1800 मीटर है, जबकि गांव से गांव की दूरी मात्र 100 मीटर है। इस संबंध में मौके की जांच कर आख्या उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान पति सतपाल, भानु प्रताप, राजकुमार,राम स्वरूप, ओमप्रकाश, हेतराम, लक्ष्मी प्रसाद, राकेश, तोता राम, नरेश कुमार, गंगाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।




