यूपी

नन्हे-मुन्ने कांवरियों ने निकाली अद्भुत कांवड़ यात्रा

आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर, पूरनपुर में धार्मिक उत्साह का माहौल

नन्हे-मुन्ने कांवरियों ने निकाली अद्भुत कांवड़ यात्रा

आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर, पूरनपुर में धार्मिक उत्साह का माहौल

पूरनपुर,पीलीभीत।आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर, पूरनपुर के प्रांगण से एक भव्य व दिव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।इस द्वितीय अद्भुत विशाल कांवड़ यात्रा में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं कांवरिया रूप में शामिल हुए। बच्चों के उत्साह और आस्था से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।कांवड़ यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात विद्यालय परिसर से हुई। सभी नन्हे कांवरियों को तिलक लगाकर एवं हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। बच्चों ने कांवरों में पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव को अर्पित करने का संकल्प लिया।यात्रा के दौरान बच्चों ने भक्ति गीत, हर-हर महादेव और बोल बम के नारे लगाते हुए नगर में एक धार्मिक वातावरण का निर्माण किया। भगवा वस्त्रों में सजे बच्चों की टोलियाँ आकर्षण का केंद्र बनीं। सड़क के दोनों ओर लोगों ने पुष्पवर्षा कर नन्हे कांवरियों का स्वागत किया।इस पावन अवसर पर विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी बच्चों को तिलक लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रकार की धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों में संस्कार, अनुशासन और भक्ति की भावना जाग्रत करती हैं।विद्यालय प्रबंधन द्वारा यात्रा की सुरक्षा, पानी की व्यवस्था, मेडिकल सुविधा आदि का भी समुचित प्रबंध किया गया था। समापन पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर आरती की गई और सभी कांवरियों को प्रसाद वितरित किया गया।विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों ने इस आयोजन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया है, जिसमें वे पूरी श्रद्धा के साथ सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!