यूपी

नायब तहसीलदार ने किया बाढ़ग्रस्त गांवों का निरीक्षण, फसल क्षति का सर्वे जारी

कटान की जद में खिरकिया बरगदिया, सतर्क रहने की अपील

नायब तहसीलदार ने किया बाढ़ग्रस्त गांवों का निरीक्षण, फसल क्षति का सर्वे जारी

कटान की जद में खिरकिया बरगदिया, सतर्क रहने की अपील

पूरनपुर/पीलीभीत। शुक्रवार को पूरनपुर नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम चंदिया हजारा और खिरकिया बरगदिया में ग्रामीणों के साथ बैठक कर हालात पर चर्चा की। निरीक्षण के बाद नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्राम चंदिया हजारा में कटान की कोई स्थिति नहीं है, जबकि खिरकिया बरगदिया गांव में शारदा नदी किनारे लगातार कटान हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि फसल क्षति का सर्वे राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है।इस दौरान गांव के किसान ग्रामीणों ने बताया कि “कटान के कारण हमारी धान की फसल खतरे में है, कई बीघा जमीन नदी में समा चुकी है।” वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे बचाव कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है।
नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि शासन की ओर से राहत सामग्री और क्षतिपूर्ति प्रक्रिया समय से कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!