Uncategorized

नादिर रज़ा बरकाती बने सपा मज़दूर सभा के प्रदेश सचिव, मिल रही बधाइयां

नादिर रज़ा बरकाती बने सपा मज़दूर सभा के प्रदेश सचिव

पीलीभीत।समाजवादी पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नादिर रजा बरकाती को समाजवादी मजदूर सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक द्वारा किया गया।जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि नादिर रजा बरकाती समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक गति एवं मजबूती प्रदान करेंगे। पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि उनके सक्रिय नेतृत्व से मजदूर सभा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संगठन को उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं। मनोनयन पत्र की प्रतिलिपि प्रो. रामगोपाल यादव,प्रमुख महासचिव, समाजवादी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भेजी गई है।इस मनोनयन से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और सभी ने नादिर रजा बरकाती को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!