यूपी

मोबाइल पर बातें करना पड़ा भारी, बाइक सवार छीना मोबाइल,उच्चके पर मुकदमा दर्ज

मोबाइल पर बातें करना पड़ा भारी, बाइक सवार छीना मोबाइल,उच्चके पर मुकदमा दर्ज

पूरनपुर,पीलीभीत।आप पूरनपुर मे मोबाइल से बात करते जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। यहां शातिर लोग पलक झपकते आपका मोबाइल छीनकर भाग जाएंगे। नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी युवराज शर्मा पुत्र मनीष शर्मा शुक्रवार रात 8:30 बजे कोतवाली रोड पर डॉक्टर दिनेश बाली गली से मोबाइल पर बातें करते जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो उच्चकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद पलक झपकते ही दोनों तेज रफ्तार से बाइक लेकर फरार हो गए। युवक के शोर मचाने के बाद काफी लोग जमा हो गए। घटना को लेकर खलबली मच गई। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर में इससे भी राह चलते कई लोगों के मोबाइल छीने जा चुके हैं। कोतवाली के नजदीक हुई घटना से लोग काफी दहशत में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!