यूपी

मझोला की बेटी परिधि ने बढ़ाया विद्यालय का मान, डी डी पंजाबी चैनल के “किसमें कितना है दम” ग्रैंड फिनाले में चयनित

मझोला की बेटी परिधि ने बढ़ाया विद्यालय का मान, डी डी पंजाबी चैनल के “किसमें कितना है दम” ग्रैंड फिनाले में चयनित

अमरिया,मझोला।चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,मझोला की मेधावी छात्रा परिधि यादव ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिधि का चयन डी डी पंजाबी चैनल पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम किसमें कितना है दम” के ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है।कार्यक्रम की मीडिया टीम से जुड़े विक्की कुमार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।परिधि यादव ने कैलीग्राफी प्रतियोगिता में चार राउंड तक शानदार प्रदर्शन कर विजयश्री हासिल की। अब वह पंजाब में आयोजित होने वाले अंतिम राउंड में भाग लेंगी, जिसके बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं की घोषणा होगी।विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की कलात्मक गतिविधियों में भागीदारी से विद्यालय की ख्याति देश-विदेश तक पहुँच रही है। प्रतियोगिता प्रमुख अंकित कुमार सिंह ने परिधि को एक होनहार व प्रतिभाशाली छात्रा बताते हुए गर्व व्यक्त किया।वहीं वरिष्ठ आचार्य सुनील कुमार ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह ने भी परिधि को आगामी ग्रैंड फिनाले के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर समस्त आचार्य बंधु, भगिनी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे और परिधि की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!