यूपी

मेडिकेयर हॉस्पिटल के एमडी अमित मिश्रा ने किया स्वागत: शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर दिखाई श्रद्धा

गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभा यात्रा,महिलाओं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

मेडिकेयर हॉस्पिटल के एमडी अमित मिश्रा ने किया स्वागत: शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर दिखाई श्रद्धा

गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभा यात्रा,महिलाओं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

पूरनपुर, पीलीभीत।गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। पुरुष और महिलाएं दोनों ही उत्साहपूर्वक इस यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की झांकियों का दर्शन किया और भक्ति भाव के साथ पुष्प अर्पित किए। शहर के प्रमुख मार्गों पर सजावट की गई थी और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय मेडिकेयर हॉस्पिटल के एमड़ी अमित कुमार मिश्रा ने विशेष रूप से भगवान गणेश की झांकियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और गणेश जी की आराधना में अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह दृश्य भक्तों के लिए अत्यंत आकर्षक और रोमांचक रहा। पूरनपुर नगर में धूमधाम से भगवान गणपति बप्पा की शोभा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा पर इसका स्वागत किया। कई जगह प्रसाद भी वितरण किया गया। शोभा यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा स्टेशन रोड, पुराने स्टेट बैंक, पकड़िया चौराहा सहित नगर के कई हिस्सों से गुजरी। भक्तजन जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत कर रहे थे।इस अवसर पर मेडिकेयर हॉस्पिटल के एमडी अमित कुमार मिश्रा ने भी शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भगवान गणेश का भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मार्ग के किनारे मौजूद लोग भी इस आयोजन का आनंद लेते दिखे। अमित मिश्रा ने कहा कि भगवान गणेश की कृपा से सभी बाधाएं दूर हों और पूरे समाज में सुख-शांति बनी रहे।कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। यात्रा के दौरान कई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लेकर इसे और भी भव्य बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!