
मदरसे में दस साल की छात्रा से छेड़छाड़ में आरोपी गया जेल
पूरनपुर,पीलीभीत। मदरसे में पढ़ने गई दस साल की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। एक दिन डरी सहमी घर पहुंची मासूम ने घटना अपनी मां को बताई थी। इससे पहले भी आरोपी जेल जा रहा है।नगर की एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने 31 जुलाई को पूरनपुर वार्ड 7 निवासी आरोपी ने दस साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। तहरीर में बताया आरोपी ने अपने घर में मदरसा खोल रखा है। जिसमे उसकी दस बर्षीय पुत्री पढ़ने जाती थी। गुरुवार को बेटी मदरसें में पढ़ने गई थी। तभी कथाकथित आरोपी ने किशोरी से मदरसें में झाड़ू लगाने की बात कही थी। छात्रा झाडू लगा रही थी। तभी आरोपी ने अश्लील हरकते कर छेड़छाड़ की थी। मासूम ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी कथाकथित जेल जा चुका है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।




