यूपी

मायके में रह रही बेटी पर ताने देने का विरोध करने पर दंपति को पीटा

मायके में रह रही बेटी पर ताने देने का विरोध करने पर दंपति को पीटा

पूरनपुर,पीलीभीत।कोतवाली क्षेत्र के गांव जेठापुर में शुक्रवार सुबह आपसी विवाद के चलते एक दंपत्ति पर हमला कर दिया गया। गांव निवासी नन्ही देवी पत्नी छोटे लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादीशुदा पुत्री मायके में रह रही है। इसी बात को लेकर पड़ोसी अक्सर उनकी पुत्री को ताने देता था और उसे ससुराल जाने का दबाव बनाने लगा। घटना वाले दिन भी पड़ोसी ने उनकी पुत्री से गाली-गलौज शुरू कर दी। नन्ही देवी ने जब इसका विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया और उसने नन्ही देवी तथा उनके पति छोटे लाल की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में नन्ही देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!