क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

मैलानी रेलवे स्टेशन से 19 साल पुराने मुकदमों का वारण्टी गिरफ्तार

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चल रहा अभियान

लखीमपुर, खीरी।

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना जीआरपी लखीमपुर पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने मैलानी रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर के पास से वारण्टी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मैलानी रेलवे पुलिस ने आरोपी अमरीश कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण वर्मा तकियापुरवा थाना तिकुनियां जनपद लखीमपुर खीरी का निवासी है।उसके विरुद्ध थाना जीआरपी लखीमपुर में धारा 401 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पुराने मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायालय में 20 अगस्त को पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जीआरपी मैलानी उपनिरीक्षक सुधेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह यादव व उपेन्द्र कुमार की टीम ने की।

——————————————————-

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!