Uncategorized

लाल हाईवे, चीख पुकार और सिसकियां, मनहूस शनिवार ने परिवार से छीन लिए पांच अपने

दर्दनाक हादसा

लाल हाईवे, चीख पुकार और सिसकियां, मनहूस शनिवार ने परिवार से छीन लिए पांच अपने

हादसे में कई घायल, फॉर्च्यूनर का छोड़कर भागा चालक,

पीलीभीत। शनिवार का दिन पीलीभीत जिले के लिए काला दिन साबित हुआ। बरेली-हरिद्वार हाईवे पर थाना जहानाबाद क्षेत्र में फॉर्च्यूनर और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद हाईवे पर कोहराम मच गया। घटना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बिसेन सरदार नगर के पास पेट्रोल पंप के सामने हुई।

बताया जा रहा है कि पीलीभीत से सवारी लेकर अमरिया जा रहा टेंपो अचानक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक विजय राठौर समेत सवार राजदा, हमजा, जानिशार और फरीदा की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद हाईवे पर हर तरफ खून ही खून फैल गया था। मृतक टेंपो चालक विजय राठौर जहानाबाद क्षेत्र के गांव खमड़िया दलेलगंज का निवासी था। उसकी शादी महज चार माह पूर्व हुई थी। विजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अचानक हुए हादसे ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया। पत्नी ज्योति बदहवास हालत में है। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।


 

सीएम ने लिया संज्ञान, प्रशासन सक्रिय

सड़क हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। वहीं सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा भी उपचार की व्यवस्था में जुटे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!