किसानों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

किसानों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
अमरिया। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने शनिवार को अमरिया ब्लॉक मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष लालता प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह को दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।ज्ञापन में ग्राम पंचायत सदस्यों को शासन द्वारा भेजा गया मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाए।सफाई कर्मचारियों से रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन गांवों की सफाई कराई जाए। स्वास्थ्य केंद्रों पर जन्म प्रमाण पत्र व प्रसव के बाद मिलने वाली प्रोत्साहन राशि समय से दी जाए एवं आशाओं द्वारा धन उगाही पर रोक लगे। सड़कों पर बेसहारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने के लिए अभियान चलाया जाए। आवास सर्वे में अनियमितताओं व वसूली पर रोक लगाई जाए और छूटे परिवारों को जोड़ा जाए।श्मशान भूमि पर बने अंत्येष्टि स्थलों की बाउंड्री कराई जाए।ब्लॉक स्तर पर प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा बनाए जा रहे आधार कार्डों पर प्रतिबंध आदि मांगे शामिल थीं। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रचार मंत्री सोहनलाल वर्मा, तहसील अध्यक्ष बृजपाल गौतम, तहसील उपाध्यक्ष लीलाधर आचार्य, जिला संयोजक कालीचरण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र फौजी, गुरमीत सिंह, नन्हीं देवी, निर्मला देवी, मोहनलाल, अनवार खान आदि मौजूद रहे।




