यूपी

खेतों पर फसल देखने गये किसान का शव नाले से हुआ बरामद

खेतों पर फसल देखने गये किसान का शव नाले से हुआ बरामद

अमरिया थाना क्षेत्र के गांव जगत मुस्तकिल निवासी किसान अरवेल सिंह की किरकिया नाले डूबकर मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर किसान अरवेल सिंह खेत देखने के लिए घर से गया था जो देर शाम तक घर नहीं पहुंचा किसान के घर न पहुंचने पर स्वजनों ने ग्रामीणों के साथ खेतों पर पहुंचकर अरवेल सिंह की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन अंधेरा होने के कारण किसान का पता नहीं चल सका। रविवार को सुबह फिर किसान की तलाश में ग्रामीण खेतों की तरफ गये गांव से थोड़ी दूरी पर खेतों किनारे चल रहे किरकिया नाले में अरवेल सिंह का शव पानी में उतराता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया जबकि किसान के कपड़े नाले के किनारे रखे हुए मिले थे । स्वजनों कहना है नाले की गहराई काफी अधिक है बरसात का पानी नाले में काफी भरा हुआ है पानी में तैर कर खेतों पर जाना पड़ता है पानी में डूबकर मृत्यु की आशंका लग रही है। फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किसान अरवेल सिंह की मृत्यु से परिवार के लोग सदमे में हैं। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार ने बताया पानी के नाले से किसान का शव बरामद हुआ है मृत्यु का कारण जानने के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!