यूपी

खेत-खलिहान नदी में समा रहे, चंदिया हजारा में शारदा की तबाही जारी

खेत-खलिहान नदी में समा रहे, चंदिया हजारा में शारदा की तबाही जारी

पूरनपुर,पीलीभीत।चंदिया हजारा मे शारदा नदी का तेज बहाव इस समय क्षेत्र के किसानों के लिए भारी मुसीबत बन गया है। गांव के किनारे बह रही नदी लगातार कटान कर रही है, जिसके चलते उपजाऊ खेत और फसलें नदी में समाती जा रही हैं। रविवार को भी कटान की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही थी, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिसके कारण किनारों की मिट्टी तेज़ी से टूट रही है।कटान से फसलें बह चुकी हैं। किसान बचे हुए खेतों को बचाने के लिए खुद ही अस्थायी बांध और बोरों से किनारा रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नदी के तेज बहाव के सामने ये उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं।गांव के बुजुर्गों का कहना है कि पहले भी शारदा के कटान से सैकड़ों बीघा ज़मीन नदी में समा चुकी है, लेकिन इस बार कटान की रफ्तार ज्यादा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया जाए और पुख्ता सुरक्षा बांध बनाया जाए, ताकि आने वाले दिनों में और नुकसान न हो।यदि कटान पर जल्द रोक नहीं लगी, तो न केवल किसानों की साल भर की मेहनत नदी में समा जाएगी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!