यूपी

खाद वितरण में तकनीकी समस्याओं से परेशान किसान,उपसभापति ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

आधार बायोमेट्रिक में गड़बड़ी से प्रतिदिन केवल 20-30 किसानों को ही मिल पा रही खाद

खाद वितरण में तकनीकी समस्याओं से परेशान किसान,उपसभापति ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

आधार बायोमेट्रिक में गड़बड़ी से प्रतिदिन केवल 20-30 किसानों को ही मिल पा रही खाद

खतौनी और आधार की स्वप्रमाणित प्रतियों के आधार पर खाद वितरण की मांग

पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर क्षेत्र के किसानों को खाद प्राप्त करने में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। किसान सेवा सहकारी समिति, पिपरिया दुलई से जुड़े नौ ग्रामों के सैकड़ों किसान खाद के लिए इसी केंद्र पर निर्भर हैं, लेकिन खाद वितरण की मौजूदा प्रणाली में तकनीकी समस्याओं के चलते किसानों को दिनभर लंबी लाइनों में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है।इस गंभीर समस्या को लेकर किसान सेवा सहकारी समिति, पिपरिया दुलई के उपसभापति एवं प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन पूरनपुर के प्रवक्ता एडवोकेट मो० असद हुसैन खान ने जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह को एक विस्तृत पत्र सौंपा है। पत्र में बताया गया है कि सहकारी समिति पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण अंगूठे का बायोमेट्रिक स्कैन अक्सर फेल हो जाता है, जिससे खाद वितरण की प्रक्रिया बाधित हो रही है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि समिति से नौ ग्राम जुड़े हैं, लेकिन पूरनपुर तहसील के अन्य कई ग्रामों के किसान भी खाद के लिए इसी केंद्र पर आते हैं। ऐसे में वितरण केंद्र पर अत्यधिक दबाव बना रहता है और हर दिन सैकड़ों किसानों की भीड़ एकत्रित हो जाती है। बायोमेट्रिक प्रणाली में बार-बार आ रही तकनीकी खामियों के चलते प्रतिदिन अधिकतम 20 से 30 किसानों को ही खाद मिल पा रही है, जबकि शेष किसान पूरे दिन मशक्कत के बाद भी खाली हाथ घर लौटने को विवश हो रहे हैं।एडवोकेट मो. असद हुसैन खान ने इस स्थिति को किसानों के लिए अत्यंत कष्टकारी बताया है और कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो इससे खरीफ फसलों की बुवाई एवं उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि किसानों को तत्काल राहत प्रदान करने हेतु आधार कार्ड एवं खतौनी की स्वप्रमाणित प्रतियों के आधार पर खाद वितरण की अनुमति प्रदान की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी तौर पर, तकनीकी समस्या के समाधान तक लागू की जा सकती है, जिससे किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार समय पर खाद प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि संभव हो तो पास के किसी अन्य स्थान पर अतिरिक्त खाद वितरण केंद्र भी खोला जाए ताकि एक ही केंद्र पर भीड़ का दबाव कम हो सके।पत्र में उपसभापति ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें और जल्द से जल्द किसानों को राहत पहुंचाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!