
कैफ रज़ा को निघासन विधानसभा का संगठन पर्यवेक्षक नियुक्त,
राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने दी जिम्मेदारी
पीलीभीत।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए कैफ रज़ा, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि व प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश युवा मंच) को जिला लखीमपुर खीरी की 138-निघासन विधानसभा का संगठन पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर के निर्देश पर की गई है।कैफ रज़ा की पार्टी के प्रति निष्ठा, मेहनत और निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी संगठनात्मक क्षमता और युवाओं में बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह निर्णय लिया।अपनी नियुक्ति पर कैफ रज़ा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए निघासन विधानसभा का संगठन पर्यवेक्षक नियुक्त किया। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।आगामी 2027 विधानसभा चुनावों में निघासन सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहूंगा, संगठन को मजबूती दूंगा और युवाओं को जोड़ने का काम करूंगा।कैफ रज़ा की इस नियुक्ति से सुभासपा कार्यकर्ताओं में नव उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे संगठन की दृढ़ता और भविष्य की रणनीति का हिस्सा बताया है।पार्टी सूत्रों के अनुसार, कैफ रज़ा आगामी दिनों में निघासन विधानसभा क्षेत्र का विस्तृत दौरा कर संगठन की समीक्षा करेंगे और बूथ स्तर तक सुभासपा को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ करेंगे।




