यूपी

जुमे की नमाज़ के बाद साबरी अहाता से निकाली भव्य बाइक तिरंगा यात्रा

जुमे की नमाज़ के बाद साबरी अहाता से निकाली भव्य बाइक तिरंगा यात्रा

पूरनपुर,पीलीभीत पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह साबरी अहाता से मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाइक तिरंगा यात्रा को पूर्व विधायक अरशद खान, स युक्त के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू, हाफिज नूर अहमद अजहरी ने झंडी दिखाकर बाइक तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान बाइक तिरंगा यात्रा साबरी अहाता गेट से शुरू होकर स्टेशन रोड होती हुई तिरंगा चौक पर पहुंची। जहां से सीमेंट रोड होती हुई वापस मोहल्ला खानकाह साबरी अहाता में पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मौजूद रही। मास्टर रेहान रज़ा खान जी ने हरी झंडी देकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा को सफल बनाने में संजय खान,हफीज नूर अहमद अज़हरी ,मोहम्मद शारिक, फिरोज़ अहमद अंसारी, शाहिद लल्ला, मोईन खान, सलमान खान शेरपुर, वारिस अली, नदीम खान, फ़िरोज़ खान सहित कईयों का अहम योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!