टॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जोगराजपुर से हमीरपुर जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील, जिम्मेदार नहीं दें रहे ध्यान गड्ढों में हुए जलभराव में हिचकोले खाकर निकल रहे बड़े वाहन, पैदल निकलने में भी समस्या

समाजसेवी ने मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री से शिकायत कर निर्माण कराने की उठाई मांग

समाजसेवी ने मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री से शिकायत कर निर्माण कराने की उठाई मांग
पूरनपुर,पीलीभीत।
बरसात का पानी जहां खेतों को जीवन देता है, वहीं कच्चे प्रबंधों और लापरवाही के कारण कई जगह यह आफत भी बन रहा है। ग्रामीण इलाकों के प्रमुख मार्गों पर जलभराव से सड़कें तालाब का रूप ले चुकी हैं। हालात यह हैं कि आमजन को रोज़ाना की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पैदल चलने वाले लोग, स्कूली बच्चे और वाहन चालकों को कीचड़ व पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतें करने के बाद भी जिम्मेदार विभाग समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।गड्ढों और पानी से भरी सड़कों पर आए दिन वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसके बावजूद न तो जलनिकासी की व्यवस्था सुधारी जा रही है और न ही समय रहते सड़क की मरम्मत।
सरकार जहां गांव के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए सड़कों की मरम्मत कराकर चकाचक करने की बात कर रही है, वहीं धरातल पर ग्रामीण क्षेत्र की कुछ सड़कों का अभी भी बुरा हाल है। अधिकतर सड़कें गड्ढे में तब्दील होकर राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के जोगराजपुर से हमीरपुर सीमा तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों, व्यापारियों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोग घायल भी हो चुके हैं।यह मार्ग हमीरपुर, दौलतपुर समेत कई गांवों को जोड़ता है और गढ़वा होते हुए हाइवे से सीधे पूरनपुर व पीलीभीत जाने का एकमात्र रास्ता है। खराब सड़क के कारण व्यापारियों को माल ढुलाई में दिक्कत होती है,वहीं मरीजों को समय पर इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक किसी भी स्तर से सड़क के निर्माण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। स्थानीय समाजसेवी एवं युवा जन जनता दल (सेक्युलर) के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण मंत्री से ऑनलाइन शिकायत कर सड़क का चौड़ीकरण व उच्च गुणवत्ता से निर्माण कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि यदि सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र नहीं कराया गया तो जनता की परेशानी और बढ़ जाएगी। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस जर्जर सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
———————————————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!