यूपी

जिलाधिकारी ने शहर में जलभराव की स्थिति का लिया जायजा, जल निकासी के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने शहर में जलभराव की स्थिति का लिया जायजा, जल निकासी के दिए निर्देश

पीलीभीत।जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।इसी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने मंगलवार को शहर के विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अशोक कॉलोनी,डिग्री कॉलेज चौराहा, गांधी स्टेडियम, गौहनिया चौराहा,चीनी मिल रोड, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नाले व नालियों से तत्काल कूड़ा- कचरा हटाया जाए ताकि जल निकासी सुचारु रूप से हो सके। इसके साथ ही नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के भी सख्त निर्देश दिए गए।इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!