यूपी

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने नगर क्षेत्र के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शौचालय, किचन,भोजन कक्ष, प्रकाश व्यवस्था, रसोई की संख्या, फर्नीचर की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 100 में से 95 छात्राऐं उपस्थित पाई गई। उन्होंने छात्राओं से वार्ता करते हुये सम्बन्धित को उनका लक्ष्य स्पष्ट कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाए। छात्राओं के खेलने के मैदान से जल निकासी हेतु समुचित व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। खेल मैदान में खराब लाईटों को दुरूस्त कराए जाने हेतु निर्देशित किया। नालियों से जल निकासी के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पुलिया निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। विद्यालय में जल भराव की समस्या के दृष्टिगत इंटरलाॅकिंग कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। वार्डन द्वारा विद्यालय में जिलाधिकारी से वाटर कूलर लगवाए जाने की मांग की,जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को उक्त कार्य कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आठवीं कक्षा से पास छात्राओं के नामांकन हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया जाये। उन्होंने शौचालय की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि नये बाथरूम तथा शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के पश्चात पूर्व में प्रयोग किए जा रहे शौचालय का प्रयोग बन्द कर दिया जायेगा। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, शिक्षिकाऐं, वार्डन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!