“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत निकाली भव्य प्रभात फेरी

“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत निकाली भव्य प्रभात फेरी
बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08 अगस्त 2025 को प्रातः 09.30 बजे नेहरू स्टेडियम, बिजनौर से एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी को मुख्य विकास अधिकारी श्री पूर्ण बोरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। फेरी का मार्ग नेहरू स्टेडियम → विकास भवन → कलेक्ट्रेट → पुनः स्टेडियम रहा।फेरी में स्कूली विद्यार्थियों, युवा वर्ग, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने भी अनुशासित एवं जोशपूर्ण सहभागिता की देशभक्ति से ओतप्रोत नारों –“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “हर घर तिरंगा – हर दिल में तिरंगा”, “तिरंगा ऊँचा रहे हमारा” – से समूचा वातावरण राष्ट्रभक्ति से भर गया।प्रभात फेरी “हर घर तिरंगा” अभियान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रही, और नागरिकों में देशप्रेम एवं जागरूकता का संदेश लेकर निकली। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, जनसहभागिता और तिरंगे के सम्मान को समर्पित एक प्रेरणास्पद पहल रही।
——————
कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति रही:
• राजकुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी, बिजनौर
• विकास यादव, डीसी मनरेगा
• हिमांशु, सहायक जिला खेल कार्यालय बिजनौर
• आकाश मलिक, बीओ, युवा कल्याण विभाग, बिजनौर




