यूपी

गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित दस्तार कैंप शुरू

गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित दस्तार कैंप शुरू

पूरनपुर पीलीभीत रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा ब्लॉक रोड पूरनपुर में सिख संगत ने गुरुबाणी पाठ, शबद कीर्तन कथा विचार करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व मनाया।गुरुद्वारा सिंह सभा ब्लॉक रोड पूरनपुर में शुक्रवार को गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ शुरू किया गया।आज रविवार को भोग के बाद शरबत के भले की अरदास हुई गुरुद्वारा सिंह सभा ब्लॉक रोड पूरनपुर के हेड ग्रंथि की सेवा निभा रहे भाई जसपाल सिंह ने कथा करते हुई संगत को बताया कि गुरु नानक देव जी से लेकर गुरुर गोबिंद सिंह जी तक सभी गुरुओं ने सिख संगत को शब्द गुरु को गुरु मानने का हुक्म दिया । सिख धर्म में देहधारी साधु संतों को गुरु मानने की मनाहीहै।एसजीपीसी कथावाचक भाई बलजिंदर सिंह ने सिक्स संगत को कथा उपदेश में बताया कि आज से 421 साल पहले सन् 1604 में गुरु अर्जन देव जी ने हरमंदिर साहिब अमृतसर में गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश किया था।हजूरी रागी जथा भाई गुरमेज सिंह ने शाबाद कीर्तन कर सिख संगत को निहाल किया।गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को सादर नतमस्तक होते हुए शान-ए-खालसा लहर के चलते सिख यूथ ग्रुप पूरनपुर ने आज से सिख नौजवान लड़के लड़कियों को पगड़ी बांधना वह दुमाला सजाने के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा ब्लॉक रोड पूरनपुर में शाम को दस्तार कैंप लगना शुरू किया जिसमें सिख लड़के लड़कियों को पगड़ी व दुमाला सजाने की निशुल्क सिखलाई दी जाएगी ।इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा ब्लॉक रोड पूरनपुर के प्रबंधक  रणजीत सिंह, बलजीत सिंह खैरा, शरणजीत सिंह, हेड ग्रंथी भाई जसपालसिंह, कथावाचक भाई बलजिंदर सिंह, रागी जथा भाई गुरमेज सिंह, सिख यूथ ग्रुप पूरनपुर के सदस्य गुरप्रीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह, प्रितपाल सिंह, करनपाल सिंह, जशनदीप सिंह, जुगराज सिंह, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरजंट सिंह, विक्रमजीत सिंह व भारी संख्या में सिख संगत मौजूद रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!