यूपी

गुरभाग सिंह की मेहनत रंग लाई, कलीनगर पुलो निर्माण को मंजूरी की ओर कदम

पुलो के निर्माण के लिए शासन को भेजा गया 50 करोड़ का प्रस्ताव

गुरभाग सिंह की मेहनत रंग लाई, कलीनगर पुलो निर्माण को मंजूरी की ओर कदम

पुलो के निर्माण के लिए शासन को भेजा गया 50 करोड़ का प्रस्ताव

पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर पीलीभीत।एक बार फिर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का प्रयास रंग लाया है। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री से मिलकर पुलों की दुर्दशा की शिकायत करने के बाद अब प्रशासनिक अफसर हरकत में आ गए हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष मामला पहुंचने के बाद इसका फीडबैक लिया गया। इस पर सेतु निगम के अफसरों ने दो पुलों के निर्माण के लिए 50 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता के प्रयास की काफी सराहना हो रही है।
पीलीभीत में विकास कार्यों को धरातल पर उतरने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर दलजीत कौर और उनके पति भाजपा नेता डॉक्टर गुरभाग सिंह लगातार प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर उन्होंने 27 अगस्त लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की थी। इसमें दौरान कलीनगर में हरदोई ब्रांच नहर पर डगा, कलीनगर और चित्तरपुर सहित अन्य पुलो की वास्तविक हकीकत बताई थी। लगभग तीन माह पहले पुलों के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन रोक दिया गया था। अब चित्तरपुर पुल पर हाइट गेट लगाकर छोटे वाहन निकल जा रहे हैं। इससे बड़े वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे कलीनगर क्षेत्र का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें हो रही हैं। इस दौरान पूरनपुर चीनी मिल का उच्चारण के साथ प्रमुख समस्याओं और विकास कार्य के अलावा शिक्षामित्र के समक्ष आ रही दिक्कतों के बारे में भी अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री ने शीघ्र समस्याओं के समाधान कर विकास कार्यों का भरोसा भी दिलाया था। मुख्यमंत्री का समक्ष पुलों का मामला पहुंचने के बाद इसका फीडबैक लिया गया इसके बाद राज्यसेतु निगम के अफसर ने आनंद फाइनेंस में दागा और पाली नगर फूलों के निर्माण के लिए 25-25 करोड़ के प्रस्ताव भेजे हैं।भाजपा नेता ने पहले भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इन समस्याओं को रखा था। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है। भाजपा नेता द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!