गरीबों के लिए वरदान बना भाकियू भानु का स्वास्थ्य कैंप: पूरनपुर में सैकड़ों मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

गरीबों के लिए वरदान बना भाकियू भानु का स्वास्थ्य कैंप: पूरनपुर में सैकड़ों मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज
पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले पूरनपुर देहात क्षेत्र के मनरेगा भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सहित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौके पर मौजूद रही। कैंप में चीफ फार्मासिस्ट डॉक्टर सुशांत, डॉक्टर डी.पी. त्रिपाठी, एनएनएम विशाखा, शाहिद, पूरनपुर चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनीष राज शर्मा तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश मरीजों की जांच करते नजर आए। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने वाले सैकड़ों मरीजों ने न सिर्फ जांच कराई बल्कि मुफ्त दवाइयाँ भी प्राप्त कीं। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पूरनपुर प्रधान पति मास्टर मोहम्मद फैयाज और भारतीय किसान यूनियन भानु का आभार जताया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता, तहसील मीडिया प्रभारी सबलू खा, पत्रकार संघ के सबलू खा और संगठन के कार्यकर्ता सोनू मौजूद रहे। पूरनपुर ग्राम प्रधान पति मास्टर मोहम्मद फैयाज तथा दानिश बरकाती भी कैंप में पहुंचे और आयोजन की सराहना की।कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय जरूरतमंद और गरीब लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी सेहत की जांच कराई। आयोजन को ग्रामीणों ने एक सराहनीय और जनहितकारी कदम बताया।




