ग्रामीणों ने मंदबुद्धि को चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा
यातनाएं देकर पुलिस को सौंपा, थाना प्रभारी संस्पेंड

ग्रामीणों ने मंदबुद्धि को चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा
यातनाएं देकर पुलिस को सौंपा, थाना प्रभारी संस्पेंड
गजरौला/पीलीभीत। क्षेत्र में चोरों का शोर चल रहा है। गांवो में संदिग्ध युवक देखते ही ग्रामीण शोर शराबा कर देते हैं। यदि कोई पकड़ में आ जाए तो उसे बिना सोचे समझे जमकर मारा पीटा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला गजरौला क्षेत्र के बिठौरा कला में घटित हुआ है। बीती रात एक मंदबुद्धि को चोर समझकर ग्रामीणों ने रात 2 बजे जमकर पीटा और डायल 112 पुलिस के हवाले युवक को किया गया। पांच दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव खागसराय में बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की गई। जिसका खुलासा पुलिस ने अब तक नहीं किया है। खंभे से मंदबुद्धि युवक को चोर समझकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। युवक को खंभे से बांधकर पीटा। बाद में गंभीर अवस्था में पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक बार-बार अपनी बेगुनाही की दुहाई देता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। मंदबुद्धि युवक गांव में बीती रात देखा गया था, जिसे कुछ लोगों ने संदेह के आधार पर चोर मान लिया। इसके बाद बिना किसी जांच या पुष्टि की ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।बताया जा रहा है मंदबुद्धि युवक थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव दलेलगंज निवासी राजू उम्र 32 साल का है। और वह गांव में घूमता रहता था। युवक कुछ दिन पहले बिठौरा के निकट एक रिश्तेदारी में आ गया था। रात 11 बजे तक बिठौरा पेट्रोल पंप पर बैठा रहा। पंप बंद हो जाने के बाद वह वहां से चला गया। बिठौरा गांव में पहुंचते ही लोगों ने संदिग्ध समझकर उसे पकड़ लिया और जमकर मारा पीटा। घायल अवस्था में उसे पुलिस के हवाले किया गया। मामले में गजरौला थाना प्रभारी ने पिटाई करने वाले ग्रामीणों पर कोई एक्शन नही लिया। इसपर एसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारी को संस्पेंड कर दिया है। मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
—–
गजरौला कला में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की चोर समझकर पिटाई लगा दी। बाद में पता चला वह मंद बुद्धि है। मामले में गजरौला पुलिस की लापरवाही सामने आई है। थाना प्रभारी को सस्पेंड कर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभिषेक यादव
एसपी, पीलीभीत




