गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के बाद दो आरोपी गिरफ्तार,तीन की तलाश

गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के बाद दो आरोपी गिरफ्तार,तीन की तलाश
पूरनपुर,पीलीभीत।खेत में गोवंशीय पशु की हत्या के बाद फरार दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास पशु वध के उपकरण भी मिले हैं। आरोपियों ने कुछ दिन पहले खेत में घटना को अंजाम दिया था।
17 अगस्त को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कड़ेरचौरा के मौजा जसवंतपुर निवासी साधू के गन्ने के खेत से गोवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। तस्कर गोवंशीय पशु का बेरहमी से वध कर मांस लेकर मौके से फरार हो गए थे। सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में अवशेष देखे तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया थे। जानकारी पर भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। सीओ प्रतिक दहिया ने घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गोवंशीय पशुओं की तस्करी और वध का सिलसिला जारी है। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस के अलावा एसओजी टीम भी लगी हुई थी। गुरुवार को पुलिस ने गहलुइया निवासी मोहसिन रजा उर्फ कल्लू और मेहताब बेग से कड़ाई से पूछताछ की। उन्होंने पशु वध की घटना कबूल ली। आरोपी ने बताया घटना को अंजाम देने में गांव के ही नईम खान, गौस मोहम्मद और बाबू बेग का भी हाथ है। पकड़े गए आरोपियों जेल भेज दिया है।
—-‐-
पशु वध में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना की गहनता से जांच चल रही है।
सत्येंद्र कुमार
कोतवाल, पूरनपुर




