क्राइमयूपी

घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, परिवार पर जानलेवा हमला,मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, परिवार पर जानलेवा हमला,मुकदमा दर्ज

पूरनपुर,पीलीभीत। घर में घुसकर विवाहिता को बुरी नजर से दबाकर कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने के बाद पत्नी और बेटी की मदद से गाली गलौज कर जमकर पिटाई लगा दी। बचाने आए पति और बेटे को भी जमकर पीटा मामले की शिकायत करने के बाद पुलिस ने होमगार्ड को भेजकर मेडिकल कर दिया। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दंपति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कलीनगर के मोहल्ले के रहने वाली महिला ने बताया 12 अगस्त रात 8 बजे में घर पर अंदर थी। तभी पड़ोस करने वाला अशोक कुमार घर में घुस आया। इसके बाद विवाहिता को बुरी नियत से दबोच कर उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद आरोपी की पत्नी और बेटी भी पहुंच गई। तीनों मिलकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। बचाने आए पति और बेटे को भी जमकर पीटा। पति के हाथ में बांका लगने से वह जख्मी हो गए। घटना को लेकर पड़ोस के कई लोग पहुंच गए थे। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। शिकायत करने पर पुलिस ने होमगार्ड भेजकर महिला और उसके पति का मेडिकल कराया। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!