
घर में घुसे चोर,बच्चों की चीख से मची अफरा-तफरी, लाखों की चोरी
पूरनपुर,पीलीभीत।बीती रात दीवार के सहारे घर में घुसे चोरों ने लाखों का जेवर और नगदी चोरी कर ली। नींद से जागे बच्चों ने चोर देख लिया। शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए।इसी बीच आरोपी घर से फरार हो गए। घटना से खलबली मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। कलीनगर में भी चोरों के आने के शोर पर कई मोहल्ले के लोग पूरी रात लोग जागते रहे।कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों चोरों के शोर से लोग काफी परेशान है। दिन ढलते ही सभी घरों को सुरक्षित करने के लिए सड़कों पर पहुंच जाते हैं।कोतवाली क्षेत्र के भगवन्तापुर चुंगी के पास में स्थित बाबा कॉलोनी में धर्मेंद्र पांडेय पुत्र रामकुमार पांडे अपने बच्चों के साथ रहते हैं। 1/2 अगस्त मध्यरात्रि लगभग 12:30 पर एक अज्ञात चोर दीवार के सहारे घर में घुस आया। इसके बाद घर में रखी सोने की दो चैन, कुंडल, कंठी, अंगूठी, झुमकी, चांदी की पायल सहित लाखो का जेवर व 13 हजार रुपए चोरी हो गए। भागते हुए चोर को धर्मेंद्र पांडेय के बच्चों ने देख लिया। बच्चों के शोर मचाने परिजन जाग गए। इसी बीच चोर मौका पाकर फरार हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी लगने के बाद काफी संख्या में लोग लाठी झंडा लेकर पहुंच गए। काफी तलाश करने के बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। मामले की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना से परिजन काफी परेशान हैं।
घटना की जानकारी पर कोतवाल मौके पर पहुंचे थे। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
प्रतीक दहिया दहिया
सीओ, पूरनपुर




