यूपी

गणपति बप्पा की भक्ति से गूँजा गांव, श्रद्धा और उल्लास के मनाई गणेश चतुर्थी

बंगाली कॉलोनी में पहली बार हुआ आयोजन, विधायक ने की आरती

गणपति बप्पा की भक्ति से गूँजा गांव, श्रद्धा और उल्लास के मनाई गणेश चतुर्थी

बंगाली कॉलोनी में पहली बार हुआ आयोजन, विधायक ने की आरती

पूरनपुर,पीलीभीत। चंदिया हजारा बंगाली कॉलोनी में इस वर्ष पहली बार गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। बाजार कमेटी एवं क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से हुए इस आयोजन ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और रोशनी से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए विशेष पंडाल और झांकियों की भी व्यवस्था की गई, जिनमें भगवान गणेश की लीलाओं को चित्रित किया गया था। पूजा-अर्चना का विधिविधान पंडित दीपक बनर्जी ने कराया। सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटने लगे और पूरे दिन गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।भक्तिमय झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमआयोजन के दौरान गणेश भगवान की झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शाम को बच्चों और युवाओं ने भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे।पूरे आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने भगवान गणेश से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पूजा उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक बाबूराम पासवान ने विधिवत आरती कर माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस दौरान एडवोकेट संजय विश्वास (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), समाजसेवी डॉ. सुसांत हलदार, पत्रकार नवीन अग्रवाल, ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू, भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, नवनीत मिश्रा, सौरव, भाजपा नगर मंत्री अंबर मिश्रा, जीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री महादेव गाईन, क्षेत्रीय लेखपाल ओमप्रकाश सहित बाजार कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

आयोजन समिति का आभार
बाजार कमेटी एवं स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पहला अवसर है जब गणेश चतुर्थी का आयोजन इस स्तर पर किया गया। समिति ने इसे हर वर्ष और भी भव्य रूप में मनाने का संकल्प लिया और सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!