यूपी

फसल बचाने पर दंपति की पिटाई, महिला का सिर फूटा,ननद भी घायल,छह आरोपियों पर मुकदमा

फसल बचाने पर दंपति की पिटाई, महिला का सिर फूटा,ननद भी घायल,छह आरोपियों पर मुकदमा

पूरनपुर,पीलीभीत।गन्ने की फसल में घुसकर पालतू पशुओं ने काफी नुकसान किया। विरोध करने पर दंपति की बेरहमी से पिटाई लगा दी। जानलेवा हमले में महिला का सिर फूट गया। बचाने आई ननद को भी बेरहमी से पीटा। घटना को लेकर काफी लोग जमा हो गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मामले में पुलिस ने 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज की रहने वाली गुरमीत कौर ने बताया खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। पास में कुछ खाली जगह छोड़ दी थी। आरोप है पड़ोस का रहने वाला गुरमीत सिंह अपनी गाय बैल और भैंस खुला छोड़ देता है। इससे मवेशी खेत में खड़ी गन्ने की फसल खराब करते हैं। मना करने पर आरोपी झगड़े पर आमदा हो जाता है। 4 अगस्त को मामले की शिकायत कंबोज नगर पुलिस चौकी पर की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 7 अगस्त शाम 6 बजे गाय व भैंस गन्ना की फसल खा रहे थे। मना करने पर आरोपी और उसके ससुराल वाले घर में घुसकर मारने पीटने लगे। डंडा और धारदार हथियार के हमले से महिला का सिर फूट गया। बचाने आई ननद को भी जमकर पीटा। इससे उसकी आंख के पास चोट आई है। आरोपी शिकायत करने पर पति पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने गुरमीत सिंह, मंजीत कौर, महेंद्र सिंह, राज कौर, करमजीत सिंह और राजा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!