यूपी

एसडीओ और तहसीलदार ने हजारा क्षेत्र में जाकर शारदा नदी द्वारा हो रही भू कटान का लिया जायजा

एसडीओ और तहसीलदार ने हजारा क्षेत्र में जाकर शारदा नदी द्वारा हो रही भू कटान का लिया जायजा

रणजीत सिंह भिंडर हजारा

हजारा, पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र में एक सप्ताह से लगातार हो रही भीषण भू कटान का जायजा लेने के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ और तहसीलदार के साथ प्रशासनिक अमला पहुंचा। साथ ही ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र में शारदा नदी द्वारा हो रही भू भूकाटन का निरीक्षण किया।
पीलीभीत जनपद की विकासखंड पूरनपुर के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र के हजारा और सिद्ध नगर में हो रही भीषण भू कटन का निरीक्षण करने के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ सौरव ओझा, पूरनपुर के तहसीलदार हबीबुर्रहमान, कानूनगो महेश यादव, लेखपाल श्याम मौर्या, जेई अनुज कुमार और चंदन कुमार, के अलावा ग्राम शास्त्री नगर के प्रधान मनोज सिंह, अशोकनगर के प्रधान मुकेश कुमार, भरतपुर के प्रधान शमशेर आलम और सिद्ध नगर के प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह के अलावा समाजसेवी मुनेश यादव मंडल अध्यक्ष विजय सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश यादव और मोहम्मद शाह आलम आदि हजारा जंगल के किनारे हो रहे भूकटान तक पहुंच कर निरीक्षण किया और साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे क्षेत्र का जायजा भी लिया।एसडीओ सौरभ ओझा ने बताया की इस समय नदी में काफी पानी होने के कारण भूकटान नहीं हो रहा है। हम इस मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद जो भी दिशा निर्देश मिलेगा उसके मुताबिक राहत बचाव कार्य किया जाएगा। इस समय अधिक पानी होने के कारण बचाव कार्य संभव नहीं है। यह सुनते ही यहां के ग्रामीणों में मायूसी छा गई और ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस समय नदी कटान से बचाव कार्य नहीं किया गया तो वन संपदा के अलावा हम किसानों की कृषि भूमि के साथ-साथ हजारा सिद्ध नगर और शास्त्री नगर गांव पर भी संकट के बादल आ जाएगें और हम लोग बेघर होकर सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो जायेंगे।
बाद में बचाव कार्य किये जाने से क्या फायदा होगा।
यहां आपको बता दें कि ट्रांस शारदा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही भू कटान को रोकने के संबंध में ट्रांस शारदा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को पूरनपुर पहुंच कर उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह व भाजपा के क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान को पत्र देकर भू कटान को रोकने के लिए राहत बचाव कार्य शुरू कराये जाने और पक्का तटबंध बनाने की मांग की थी। जिस पर मंगलवार को पूरनपुर तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी, राजस्व की टीम बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों के साथ हजारा क्षेत्र में पहुंच कर कीचड़ व पानी में से काफी दूर तक पैदल चलकर शारदा नदी के किनारे पर जाकर भू कटान का निरीक्षण किया। साथ ही ड्रोन की मदद से भू कटान का भी जायजा लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!