यूपी

एसडीएम ने पंचायत निर्वाचन नामावली संशोधन कार्य का औचक निरीक्षण किया

एसडीएम ने पंचायत निर्वाचन नामावली संशोधन कार्य का औचक निरीक्षण किया

अमरिया। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के परिवर्धन, विलोपन एवं संशोधन कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने मंगलवार को नवादा श्यामपुर बूथों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति पाई गई। एसडीएम ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा आप लोग बिना किसी पक्षपात के घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों की जांच करें। जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम निर्वाचन गणना प्रपत्र के आधार पर शामिल किए जाएं। साथ ही आवश्यकतानुसार नामों का संशोधन एवं विलोपन भी किया जाए। जिससे मतदाता सूची शुद्ध एवं अद्यतन रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!