यूपी

दुकान पर हुए विवाद के बाद युवक ने घर में घुसकर किया हमला,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

दुकान पर हुए विवाद के बाद युवक ने घर में घुसकर किया हमला,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पूरनपुर,पीलीभीत।कोतवाली क्षेत्र के गांव पजाबा की रहने वाली गुलशन देवी ने बताया 20 अगस्त को उनके पति सुखलाल दुकान पर सौदा खरीदने गया था। इस पर वहां मौजूद सुखलाल ने उनके साथ गाली गलौज की। मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर ग्रामीण को घर भेज दिया। कुछ देर बाद वह डंडा और बांका लेकर घर में घुस आया। विरोध करने पर उसने दंपति की पिटाई लगा दी। धारधार हथियार लगने से दोनों के सिर फट गए। शोर सुनकर गांव के कई लोग पहुंच गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मामले में पुलिस ने सुखलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!