Uncategorized

दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटने में मुकदमा

दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटने में मुकदमा

अमरिया/पीलीभीत। अमरिया थाना क्षेत्र के गांव मुडलिया गौसू निवासी विवाहिता शकीना ने पुलिस को बताया उसकी शादी 2024 में गांव पंडरी थाना सितारगंज निवासी मुराद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। कुछ दिनों के बाद पति मुराद दहेज में 5 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग करने लगा। पिता द्वारा मांग पूरी न करने पर पर विवाहिता के पति मुराद, ससुर रफीक, सास अख्तरी, ननद शाहीन, एवं ननदोई ने एक राय होकर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं विवाहिता की एक चार माह की बच्ची भी है। पुलिस ने उपरोक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!