यूपी

चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा सीएमओ ने उत्कृष्ट कार्य करने पर एएनएम, आशाओं व सीएचओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा सीएमओ ने उत्कृष्ट कार्य करने पर एएनएम, आशाओं व सीएचओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

संवाददाता रणजीत सिंह भिंडर

हजारा, पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर जनपद के लगभग 42 स्वास्थ्य कर्मियों जिसमें एएनएम, आशाओं व सीएचओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।पीलीभीत जनपद में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत डॉ आलोक कुमार के द्वारा शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में राष्ट्रीय स्तर पर 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में बीस एएनएम, तेरह आशा कार्यकताओं के साथ साथ नौ सीएचओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।वहीं इस कार्यक्रम में पीलीभीत जनपद के ट्रांस शारदा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौरेनियां गांधी नगर,भरतपुर में पिछले कई वर्षों से टीकाकरण व अन्य कार्यों को बड़ी इमानदारी व जिम्मेदारी से निभाने वाली एएनएम मंजीत कौर रानी निवासिनी राघवपुरी को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके द्वारा किए गए कार्यो में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय पीलीभीत के परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत डाॅ आलोक कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।यहां आपको बता दें कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जो स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल को बढ़ाता है। और उन्हें भविष्य में और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। वहीं एएनएम मनजीत कौर रानी की जन स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता एंव सेवाभाव अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। इस दौरान उनके सम्मानित होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार के साथ साथ मौके पर अन्य स्टाफ ने अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान सीएमओ डाॅ आलोक कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने से साकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। वहीं सीएमओ ने मनजीत कौर रानी के अनुकरणीय कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!