चंदिया हजारा में गणेश विसर्जन रैली धूमधाम से निकली
जयकारों और भजन–कीर्तन से गूंजा क्षेत्र, बाजार कमेटी व श्रद्धालुओं की रही बड़ी भागीदारी

चंदिया हजारा में गणेश विसर्जन रैली धूमधाम से निकली
जयकारों और भजन–कीर्तन से गूंजा क्षेत्र, बाजार कमेटी व श्रद्धालुओं की रही बड़ी भागीदारी
पूरनपुर,पीलीभीत।चंदिया हजारा बंगाली कॉलोनी में गणेश चतुर्थी महोत्सव इस वर्ष पूरी भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। बाजार कमेटी और क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर विशाल शोभायात्रा (रैली) निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर गली–चौराहे पर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।श्रद्धालु महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। जगह–जगह भजन–कीर्तन, नृत्य और आरती के दृश्य देखने को मिले। देर रात तक इलाके में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में बाजार कमेटी के पदाधिकारियों के साथ–साथ स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें बाबू सोनार, गगन सरकार, निरंजन सरकार, गोपाल मंडल, पंचानन मंडल, दीपांकर तथा समाजसेवक डॉ. कमलेश राय प्रमुख रूप से शामिल रहे।गणेशोत्सव को लेकर उमड़ी भीड़ और क्षेत्रवासियों के जोश ने इस आयोजन को स्थानीय स्तर पर ऐतिहासिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी गणेश चतुर्थी महोत्सव को इसी उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।




