यूपी

चंदिया हजारा में बिजली के करंट से मासूम की मौत, गांव में मातम

बिजली के करंट से मासूम की मौत, गांव में मातम

पीलीभीत (हजारा)। थाना हजारा क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय निवासी सुषांत मंडल का दो साल का बेटा सौरभ खेलते-खेलते अचानक करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि घर में बिजली की खराबी के कारण दीवारों और अन्य हिस्सों में करंट फैल गया था।करंट लगते ही बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय परिवार के कई सदस्य घर पर मौजूद थे, लेकिन सबसे पहले मासूम ही इसकी जद में आ गया।घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग ने समय रहते तकनीकी खराबी दूर नहीं की, जिससे यह दुखद घटना हुई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि करंट लगने से बच्चे की मौत की पुष्टि हो चुकी है और बिजली विभाग को तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!