यूपी

चंदिया हजारा में बाढ़ पीड़ितों को प्रधान बासूदेव कूंडू ने बांटी.राहत सामग्री,खाद्य पैकेट,तिरपाल और पानी की व्यवस्था

चंदिया हजारा में बाढ़ पीड़ितों को प्रधान बासू देव कूंडू ने बांटी.राहत सामग्री,खाद्य पैकेट,तिरपाल और पानी की व्यवस्था

पूरनपुर,पीलीभीत।शारदा नदी के उफान से ग्राम पंचायत चंदिया हजारा के उपग्राम हजारा में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। लगातार पानी बढ़ने से गांव के कई घर जलमग्न हो चुके हैं और ग्रामीणों का जीवन कठिनाईयों से घिर गया है।स्थिति को देखते हुए प्रधान ने चंदिया हजारा गांव में और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान पीड़ित परिवारों को बिस्कुट, तिरपाल, पीने का पानी और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही जीवन रक्षक ट्यूब भी ग्रामीणों को दी गई, ताकि आपात स्थिति में उनका इस्तेमाल किया जा सके।गांव के लोगों ने बताया कि बाढ़ के कारण उन्हें रोजमर्रा की वस्तुओं की भारी कमी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन राहत सामग्री मिलने से उन्हें कुछ हद तक सहारा मिला है। हालांकि, हालात अभी भी नाजुक बने हुए हैं और प्रशासन से लगातार मदद की अपेक्षा की जा रही है।लेकिन प्रशासन की मदद अभी तक नही पंहुची है।स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से खाद्यान्न, पशुओं के लिए चारा और चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि बाढ़ के इस संकट में किसी की जान-माल की हानि न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!