बरखेड़ा विधानसभा में आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन,गांव करोड़ में उमड़ी भीड़
ग्रामवासियों ने पार्टी की सदस्यता ली, पंचायती चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा

बरखेड़ा विधानसभा में आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन,गांव करोड़ में उमड़ी भीड़
ग्रामवासियों ने पार्टी की सदस्यता ली, पंचायती चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा
पीलीभीत।आम आदमी पार्टी के “हर घर सम्पर्क अभियान” के तहत बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव करोड़ में सोमवार को कार्यकर्ता बैठक और जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष एड. सुनीता गंगवार मौजूद रहीं।बैठक को संबोधित करते हुए सुनीता गंगवार ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से एक-एक कर सभी अधिकार छीनने का काम कर रही है। “शिक्षा का अधिकार छिन रहा है,आवाज उठाने का अधिकार छीना जा रहा है और अब चुनाव में वोट चोरी कर जनता के प्रतिनिधि चुनने का अधिकार भी छिनने की कोशिश हो रही है।जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि भले ही उत्तरप्रदेश विधानसभा में आम आदमी पार्टी का एक भी विधायक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि “चाहे किसानों की खाद की समस्या हो, बिजली की कटौती हो या स्कूल बंद करने का मामला, पार्टी सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में लगातार जनता के बीच जाकर संघर्ष कर रही है।कार्यक्रम संयोजक एवं अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सिंह सोनकर ने आगामी पंचायती चुनावों को लेकर ग्रामवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पदों पर आप समर्थित प्रत्याशी उतारे जाएंगे और ग्रामवासियों को चाहिए कि उन्हें जीत दिलाकर सिस्टम का हिस्सा बनाएं, ताकि पंचायत और जिला पंचायत बैठकों में जनता की आवाज मजबूती से उठाई जा सके।बैठक में ग्रामवासियों ने पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर प्रभु दयाल गंगवार, अवनीश मिश्रा, रामदयाल, हरप्रसाद, नंन्ही देवी, देविका, राजवती,हंसा देवी, प्रेमनाथ, वाहिद, सेजल, मनोज, श्रीराम, अरविंद, अब्दुल अजीज, इतवारी समेत सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




