भारतीय सेना में तैनात जवान की बीमारी के चलते मृत्यु से गांव में दौड़ी शोक की लहर

भारतीय सेना में तैनात जवान की बीमारी के चलते मृत्यु से गांव में दौड़ी शोक की लहर
अमरिया क्षेत्र के गांव बरा दुन्वा निवासी आर्मी जवान छोटे लाल की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। आर्मी जवान की मौत की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। छोटे लाल का शव को लेकर कुमाऊं रेजीमेंट जाट रेजीमेंट एवं आर्मी यूनिट बटालियन टीम के लोग रविवार सुबह उनके पैतृक गांव बरा दुन्वा पहुंचे। सेना की बटालियन के आर्मी जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ शव यात्रा निकाली शव पर पुष्प चक्र चढ़ाकर सलामी देने के बाद अंत्येष्टि कर दी गई। छोटे लाल सेना में भर्ती हुए थे। ई एम ई 972 बटालियन में तैनात थे। छोटे लाल ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे 2012 में ब्रेन ट्यूमर का आपरेशन हुआ कराया गया था।उसके बाद स्वस्थ हो गये थे कुछ वर्ष बाद फिर उनको ट्यूमर की समस्या हो गई थी आर्मी अस्पताल दिल्ली में दो बार आपरेशन हुआ था। उसके बाद से वह डियूटी करने लगे थे। छोटे लाल की पहली पोस्टिंग जामनगर गुजरात में हुई थी उसके बाद देश में जम्मू-कश्मीर हिमाचल में भी तैनाती रही दो वर्ष से वह दिल्ली में तैनात थे। उनका परिवार भी उनके साथ रहता था। छोटे लाल की पत्नी सरिता देवी ने बताया एक माह से ब्रेन ट्यूमर की समस्या से जूझ रहे थे दिल्ली में आर्मी अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। मृतक आर्मी जवान छोटे लाल के तीन बच्चे हैं जिसमें में प्रज्ञा 15 वर्ष पलक 12 वर्ष पुत्र योगेश 5 वर्ष हैं सभी बच्चे दिल्ली के आर्मी स्कूल में पढ़ाई करते हैं।आर्मी जवान की अंत्येष्टि में एएसपी, तहसीलदार विदेह सिंह, भी शामिल हुए पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी गई इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति एवं गांव के लोग भी अन्तिम यात्रा में शामिल हुए।




