भारतीय किसान यूनियन भानु ने लगाया स्वास्थ्य कैंप, 250 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

भारतीय किसान यूनियन भानु ने लगाया स्वास्थ्य कैंप, 250 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तत्वावधान में बुधवार को सबलपुर खास के मनरेगा भवन में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 250 से अधिक मरीजों को चिकित्सा परामर्श और दवाइयां दी गईं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिनभर मरीजों की जांच की। शिविर में डॉ. दुष्यंत, डॉ. सतीश सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ), रहीस अहमद, दीपिका पांडे,खालिद, विदुषी (सीएचओ) सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। आशा वर्कर संजू देवी, गीता देवी, रूपा सिंह और अन्य ने भी मरीजों की मदद में सक्रिय सहयोग दिया। शिविर में कुल 245 मरीजों का इलाज किया गया। 250 की ओपीडी दर्ज हुई।जांच और उपचार: 122 मरीजों के विभिन्न टेस्ट किए गए। 64 लोगों की आँखों की जांच हुई, जिसमें से 13 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया और 12 लोगों को चश्मे की आवश्यकता बताई गई।
टीकाकरण: 24 मरीजों का टीकाकरण भी हुआ, जिनमें 6 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं।अन्य सेवाएं: ऑपरेटर हरीश माथुर ने आधार कार्ड बनाने में मदद की। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में भी सहयोग किया।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनीष राज शर्मा की देखरेख में आयोजित इस कैंप में डॉक्टरों ने ग्रामीणों को खानपान और साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया।किसान यूनियन भानु के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता, और अन्य पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का वादा किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।




