बेसहारा पशुओं पर भाला-डंडे से हमला, ग्रामीणों में आक्रोश

बेसहारा पशुओं पर भाला-डंडे से हमला, ग्रामीणों में आक्रोश
गजरौला कला/पीलीभीत। क्षेत्र के पचपेड़ा गांव सहित आसपास के कई गांवों से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लगातार बेसहारा पशुओं को भाला और डंडों से मारकर घायल कर रहे हैं। इन हमलों में कई पशु लहूलुहान हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इन दबंगों को कई बार मना भी किया गया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। उनकी इस निर्दयता से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों ही व्याप्त हैं।पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी जानी चाहिए, ताकि ऐसे अमानवीय कृत्यों पर रोक लग सके और निर्दोष पशुओं की जान बचाई जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पशुओं की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई करने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।




