यूपी

बैल्हा ग्राम में अनोखी पहल—गांववासियों ने खुद चलाया स्वच्छता अभियान

बैल्हा ग्राम में अनोखी पहल—गांववासियों ने खुद चलाया स्वच्छता अभियान

पूरनपुर,पीलीभीत।ग्राम पंचायत बैल्हा में गुरूवार को एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए ग्रामीणों ने स्वयं आगे बढ़कर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत मुख्य सड़क से शमशान घाट तक बने खड़ंजा मार्ग की सफाई की गई। लंबे समय से गंदगी और झाड़ियों से जाम इस रास्ते को ग्रामीणों ने अपनी मेहनत और सामूहिक प्रयास से स्वच्छ बना दिया।सुबह होते ही ग्रामीण झाड़ू, फावड़ा और टोकरी लेकर जुट गए। देखते ही देखते खड़ंजा मार्ग पर फैली गंदगी और कूड़ा करकट हटाकर रास्ते को साफ-सुथरा कर दिया गया। अभियान में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने सक्रिय भागीदारी की।महिलाओं ने भी योगदान देकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी है।गांव का मुख्य रास्ता शमशान घाट तक जाता है। गंदगी और अव्यवस्था के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही थी। अभियान के बाद अब शमशान घाट तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास ही गांव की समस्याओं का समाधान हैं।अभियान के दौरान लोगों ने आपसी संवाद के जरिए यह तय किया कि गांव में नियमित सफाई की जाएगी और गंदगी फैलाने वालों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही बच्चों को भी स्वच्छता का महत्व समझाया गया, ताकि भविष्य में यह आदत उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन सके।गांववासियों ने जिला प्रशासन और पंचायत से भी आग्रह किया कि इस मार्ग पर स्थायी व्यवस्था की जाए और समय-समय पर सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बनानी होगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!