यूपी

बाइक सवार उचक्का मोबाइल झपटकर फरार

अमरिया में देर रात घटना, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

अमरिया मे बाइक सवार उचक्का मोबाइल झपटकर फरार

अमरिया में देर रात घटना, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

अमरिया,पीलीभीत।कस्बे में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार एक उचक्का राह चलते युवक का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से मौके पर मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं पाए और चोर आंखों के सामने से ओझल हो गया।कस्बा निवासी अंशु शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार रात करीब 8 बजे तहसील गेट के सामने सड़क किनारे खड़े होकर अपने मोबाइल फोन से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आया और उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गया।घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों ने उचक्के को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह तेजी से बाइक दौड़ाते हुए निकल चुका था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।पीड़ित अंशु शर्मा ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और पुलिस से मोबाइल चोर को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कस्बे के लोगों में भी दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आए दिन मोबाइल झपटमारी और छोटे-छोटे चोरी की घटनाएं हो रही हैं। यदि समय रहते पुलिस ने ऐसे अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया तो घटनाएं और बढ़ सकती हैं। लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और कस्बे में संदिग्ध युवकों की निगरानी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!