यूपी

बाढ़ का खतरा बढ़ा, चंदिया हजारा में प्रशासन ने लिया हालात का जायजा

बाढ़ का खतरा बढ़ा, चंदिया हजारा में प्रशासन ने लिया हालात का जायजा

पूरनपुर,पीलीभीत।बुधवार को शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है। हजारा क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में बाढ़ का जायजा लेने के लिए बाढ़ खंड और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।टीम ने नदी के किनारों, खेतों और संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई गांवों पर खतरा मंडरा रहा है।अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और आश्वासन दिया कि हालात बिगड़ने की स्थिति में राहत कार्यों को तत्परता से शुरू किया जाएगा।बाढ़ खंड के अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर जल निकासी की स्थिति को भी देखा और जरूरी उपायों के निर्देश दिए। वहीं, राजस्व विभाग की टीम ने संभावित प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने का काम शुरू किया है।ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन राहत शिविर, नाव और मेडिकल टीमों की व्यवस्था पहले से ही सक्रिय रखे, ताकि आपातकाल में फौरन मदद मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!