Uncategorized

अंडर-12 टूर्नामेंट में सेंट जोसेफ क्लब की जीत, बाबर खान बने मैन ऑफ द मैच

अंडर-12 टूर्नामेंट में सेंट जोसेफ क्लब की जीत, बाबर खान बने मैन ऑफ द मैच

पीलीभीत/पूरनपुर। मिलेनियम स्कूल पूरनपुर में रविवार को आयोजित अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में चैतन्य क्लब और सेंट जोसेफ क्लब के बीच 20 ओवर का रोमांचक मैच खेला गया। मैच में चैतन्य क्लब 129 रन बनाकर 7 विकेट पर ऑल आउट हो गया। जवाब में सेंट जोसेफ क्लब ने 142 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो रहे क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी जैगम खान के पुत्र बाबर खान (10 वर्ष), जिन्होंने शानदार 48 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच शील्ड से सम्मानित किया गया। बाबर इससे पहले भी स्कूल चैंपियनशिप और अन्य खिताब अपने नाम कर चुके हैं। मैच के दौरान चैतन्य क्लब के कोच अजय रात्राजी और सेंट जोसेफ क्लब के कोच मनीष सर मौजूद रहे। इस मौके पर सैकड़ों दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बाबर इससे पहले भी शूटिंग और तैराकी में भी सम्मानित हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!