यूपी

अमरिया क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल,सैकड़ों बीघा धान की पौध जलमग्न

धान की फसल को भारी नुकसान की आशंका, किसानों की बढ़ी चिंता

अमरिया क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल,सैकड़ों बीघा धान की पौध जलमग्न

धान की फसल को भारी नुकसान की आशंका, किसानों की बढ़ी चिंता

अमरिया,पीलीभीत।क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जहां एक ओर तापमान में गिरावट और खेतों को नमी प्रदान की है, वहीं दूसरी ओर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। सोमवार रात से शुरू हुई तेज बारिश के चलते अमरिया क्षेत्र के धुंधरी, कैंचू टांडा, लक्ष्मीपुर सहित दर्जनों गांवों में खेत खलिहान जलमग्न हो गए हैं।खासकर धान की सैकड़ों बीघा में खड़ी पौध पूरी तरह पानी में डूब गई है,जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसान इस स्थिति को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं।स्थानीय किसानों ने बताया कि एक माह पहले ही धान की रोपाई का कार्य पूरा हुआ था, लेकिन मानसून की देरी के कारण इलाके में सूखे जैसे हालात बन गए थे। ऐसे में किसानों ने डीजल इंजन और पंपिंग सेट के माध्यम से महंगे खर्च पर सिंचाई कर पौध को बचाने का प्रयास किया था।सिंचाई की लागत उठाकर किसान जैसे-तैसे फसल को बचाने में लगे थे,लेकिन अब लगातार हो रही बारिश ने पौध को जलभराव में डुबो दिया है, जिससे उसकी जड़ सड़ने और पौध गलने की आशंका बढ़ गई है।धान की रोपाई पूरी करने के तुरंत बाद बारिश शुरू होने से किसानों को उम्मीद थी कि अब फसल बेहतर होगी, लेकिन पानी की अत्यधिक मात्रा ने धान के लिए संकट पैदा कर दिया है।स्थानीय किसानो ने बताया कि यदि बारिश इसी तरह दो-तीन दिन और जारी रही तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता और गहरा गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!