यूपी

अज्ञात वाहन से घायल गौवंश का ग्रामीणों और बजरंग दल पदाधिकारियों की मदद से हुआ इलाज

अज्ञात वाहन से घायल गौवंश का ग्रामीणों और बजरंग दल पदाधिकारियों की मदद से हुआ इलाज

गोरा,पीलीभीत।गढ़वा खेड़ा स्थित नेशनल हाईवे 730 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। धूप में तड़प रही इस गाय की सूचना मिलते ही अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मीडिया ने तत्काल नजदीकी पशुचिकित्सक से संपर्क कर इलाज की व्यवस्था कराई।सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों के साथ वर्तमान ग्राम प्रधान बग्गा सिंह और सचिव को भी जानकारी दी गई। काफी देर तक मौके पर कोई न पहुँचने पर जिला मीडिया प्रभारी ने एसडीएम पूरनपुर अजीत सिंह से फोन पर वार्ता की। एसडीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रधान को मौके पर जाने के निर्देश दिए।इस बीच स्थानीय दुकानदारों ने भी सहयोग करते हुए धूप में तड़प रही गाय को पानी पिलाया। वहीं, रोजगार सेवक राकेश कुमार, शोभित सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचकर गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में जुट गए। ट्रैक्टर की मदद से घायल गाय को एक सुरक्षित घर में छोड़ा गया,जहाँ उसका उपचार कराया गया।पशुचिकित्सक ने बताया कि यदि समय रहते गाय को धूप से हटाकर इलाज न कराया जाता, तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो सकता था। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद गाय की हालत में सुधार है और अधिकारियों के आदेश से आगे भी उसका इलाज जारी रहेगा।घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद गाय के शरीर पर घसीटने के कई निशान थे और पैर पर गहरी चोट आई है। ग्रामीणों और संगठन पदाधिकारियों की तत्परता से उसकी जान बच सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!